फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों को भड़काने की खुन्नस में कर दी थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहकों को भड़काने की खुन्नस में कर दी थी हत्या
विज्ञापन

देवरिया/रुद्रपुर। ग्राहकों को भड़काने से खार खाए साथी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर डाला गांव निवासी बाइक मैकेनिक दिनेश प्रसाद की सोमवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीआईजी/ पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने यह जानकारी दी। हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया है।
पुलिस लाइंस में एसपी ने बताया कि बाइक मैकेनिक दिनेश प्रसाद की 21 तारीख की रात करीब 10 बजे घर जाते समय रास्ते में गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र विशाल की तहरीर पुलिस अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही थी। घटना के पर्दाफाश के लिए सीओ जिलाजीत के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी को लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे और संदिग्धों के नाम सामने आए।
विज्ञापन

उनकी तलाश में पुलिस जुटी थी और बुधवार की रात में नरायनपुर चौराहे पर समीप दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में लखनाघाट निवासी रामराज यादव ने बताया कि वह मैकेनिक दिनेश प्रसाद के साथ रुद्रपुर कस्बे में सेमरौना चौराहा स्थित ऑटो सर्विस की दुकान पर काम करता था। उसके व्यवहार से अधिकांश ग्राहक आने लगे। उसे देख दिनेश ईर्ष्या करने लगे थे। पुलिस की पकड़े में आए रामराज ने पूछताछ के दौरान एसओजी को बताया कि दिनेश उसे हटवाने के लिए दुकान मालिक समेत ग्राहकों से चुगली करते थे और उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगते थे।
विज्ञापन

शराब के लिए रकम नहीं देने पर दिनेश गाली देते थे, जिससे आहत होकर उसने अपने रिश्तेदार हिमालय यादव निवासी मलहपुरवा थाना मदनपुर के साथ मिलकर दिनेश की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, गोली मारने के बाद दोनों हत्यारोपितों ने नरायनपुर पुल के निकट झाड़ियों में पिस्टल को छिपा दिया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी रामराज और हिमालय की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें