फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्वाेदय विद्यालय के प्रधानाचार्य को चेतावनी, खामियों को सुधारने के निर्देश

Sat, 23 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय मेहरौना में जांच कमेटी की रिपोर्ट में मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए गए हैं। साथ ही, सीडीओ ने कड़ी चेतावनी देते हुए व्यवस्था सही रखने की बात कहीहहै।
विज्ञापन

जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय मेहरौना में 16 जुलाई को एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा 27 जुलाई को फिर खाने में कीड़ा मिला। चार छात्र बीमार हो गए थे। इन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था। इसके बाद छात्रों ने विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद डीएम ने जांच समिति गठित कर दिया।
जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ ने इसमें पाई गई कमियों पर एक्शन लेने के निर्देश दिए। मेस चलाने वाली फर्म को कार्यमुक्त करते हुए जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को दी गई। किचन और कमरों में कीड़ों से बचाव के लिए जाली लगवाई गई। शुद्ध पानी के इंतजाम के निर्देश दिए गए। वहीं प्रधानाचार्य को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य दीपक गौतम कन्नौजिया ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने ठेकेदार और प्रधानाचार्य को लापरवाही का जिम्मेदार बताया है। मेहरौना में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायत में कहा गया है कि विद्यालय में भोजन में लगातार कीड़े मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें