फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर दुकान लगाने वालों को चेतावनी

Thu, 13 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सड़क से सब्जी की दुकानों को हटवाते कोतवाल महेंद्र कुमार चवुर्वेदी। संवाद - फोटो : बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण करते पुलिस व एससबी के जवान ।
विज्ञापन
सलेमपुर। सब्जी व्यापारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ मनोज कुमार, कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ बुधवार की भोर में सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। सड़क पर दुकान लगाने और मनमानी करने वाले सब्जी विक्रेताओं को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद सब्जी मंडी का निरीक्षण कर एलाट हुए दुकानों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

मंगलवार को सब्जी मंडी के फुटकर विक्रेताओं ने एसडीएम दिशा श्रीवास्तव की गैर मौजूदगी में सीओ मनोज कुमार को पत्र देकर कुछ दुकानदारों पर मनमानी करते हुए सड़क के किनारे दुकाने लगाने की शिकायत की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम, सीओ, कोतवाल नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन को सुबह बाजार में देख दुकानदार अवाक हो गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी दुकानदार सड़क पर दुकान न लगाए। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें