फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन पर टीकाकरण के दौरान सीएमओ के निरीक्षण में गायब मिला वार्ड ब्वाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टेशन पर टीकाकरण के दौरान सीएमओ के निरीक्षण में गायब मिला वार्ड ब्वाय
विज्ञापन

देवरिया। ठंड और रूक-रूक हो रही बारिश के बीच बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रोडवेज व एमसीएच विंग स्थित टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। एक स्थान पर वार्ड ब्वाय अनुपस्थित मिला। सीएमओ ने उसके वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं एमसीएच विंग में रात आठ बजे तक कार्य करने के बजाए शाम चार बजे टीकाकरण बंद करने की बात सामने आई।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने शाम 4:45 बजे बस स्टेशन पर टीकाकरण का निरीक्षण किया। वार्ड ब्वाय मौके से गायब मिला। उन्होंने वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। इसके बाद सदर रेलवे पर सैंपलिंग कार्यों का जायजा लिया, जहां सब कुछ ठीक मिला। यहां से एमसीएच विंग टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। वहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि चार बजे के बाद टीकाकरण का कार्य नहीं होता है, जबकि रात आठ बजे तक टीकाकरण जारी रखने का निर्देश दिया गया है। उधर सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा अंतर्गत ग्राम परसिया मिश्र में संचालित बीएचएसएनडी सत्र तथा वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया, जहां एएनएम के पास ड्यूलिस्ट नहीं मिली। उन्होंने एएनएम को चेेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15313 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण कार्य चल रहा है। जल्द से जल्द लोगों केे वैक्सीनेशन का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को जिले के 364 केंद्रों पर लक्ष्य 38 हजार के सापेक्ष 15313 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इसमें युवा 1860, बुजुर्ग 307 तथा 45 वर्ष से अधिक के 614 को वैक्सीन की प्रथम तथा 12532 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गर्ठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें