फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया-कसया मार्ग के फोरलेन होने का इंतजार

Sat, 19 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। जिला मुख्यालय से कसया जाने वाली टू लेन सड़क को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए महीनों पहले सीमांकन का कार्य पूरा हो चुका है।
यह सड़क भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को जोड़ता है। इसके फोर लेन बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। फोरलेन निर्माण में देरी से क्षेत्रीय लोगों में निराशा है। लोगों को यह डर है कि कहीं यह योजना फाइलों में ही न रह जाए।
विज्ञापन

देवरिया-कसया राजमार्ग की चौड़ाई वर्तमान में 10 मीटर है। इसे फोरलेन कर 24 मीटर किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। देवरिया-कसया के बीच की दूरी 34 किमी. है। इसमें 28 किमी. देवरिया और 6 किमी. कुशीनगर जनपद के हिस्से में आता है।
इसके निर्माण में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इसका प्रस्ताव पिछले वित्तीय वर्ष मार्च में भेजा गया था, जो पास नहीं हो पाया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में दोबारा इसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है। सड़क के बीचो-बीच से दोनों तरफ 12-12 मीटर पर सीमांकन कार्य किया जा चुका है। सड़क को टू लेन से फोरलेन करने में बिजली के खंभे की शिफ्टिंग, पेड़ों की कटाई व नाला निर्माण कार्य किया जाना है। इसका खर्च अलग है।
विज्ञापन

इस सड़क के फोरलेन होने से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक पहुंचने का सफर आसान हो जाएगा। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। जाम से निजात मिलेगी और आवागमन में आसानी होगी। बड़े और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें