फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची तैयार 30 तक दावे व आपत्तियां आमंत्रित

Tue, 23 Dec 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। इसमें 30 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जैनेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी तहसीलों में स्थित विकास खंडों के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि तैयार की गई मतदाता सूची की एक प्रति उनके कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालय, विकास खंड कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति कार्यालय समय में जाकर निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर सकता है।
विज्ञापन

यदि किसी मतदाता का नाम सूची में जोड़ने के लिए दावा करना हो, नाम हटाने अथवा नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन कराना हो तो इसके लिए निर्धारित प्रपत्र 2, 3 अथवा 4 में दावा या आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। सभी दावे और आपत्तियां 30 दिसंबर, 2025 को या उससे पूर्व संबंधित कार्यालयों में इस कार्य के लिए तैनात कर्मचारियों को जमा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें