देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर का शव संदिग्ध हालात में मंगलवार की सुबह रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक पुल के नीचे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास मुख्य मार्ग पर स्थित पुल के नीचे मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में लोगों ने एक व्यक्ति शव देखकर शोर मचाया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि शव पास के ईंट-भट्ठा पर काम करने वाला मजदूर का है। शव रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में होने की बात पर महुआडीह पुलिस ने रामपुर कारखाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। संवाद