फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जिले के 3831 बूथों पर डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में जिले के 3831 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत जनपद में 26 अप्रैल को 24,40669 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद में 1185 ग्राम प्रधान, 14615 ग्राम पंचायत सदस्य, 1365 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 56 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए 1463 मतदान केंद्र एवं 3831 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत)/डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि विकास खंड देसही देवरिया में 54 प्रधान, 666 वार्ड, 65 क्षेत्र पंचायत एवं तीन जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। ब्लाक में 73 मतदान केंद्र, 171 मतदान स्थलों पर मतदान होगा। भाटपाररानी में 67 ग्राम प्रधान, 839 वार्ड, 83 बीडीसी सदस्य, चार जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 83 मतदान केंद्र 243 मतदेय स्थल होंगे। देवरिया सदर में 96 ग्राम प्रधान, 1208 वार्ड, 116 बीडीसी सदस्य, पांच जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 111 मतदान केंद्र, 295 मतदान स्थल बनाए गए हैं। सलेमपुर ब्लाक में 92 ग्राम प्रधान, 1116 ग्राम पंचायत सदस्य, 98 बीडीसी सदस्य एवं चार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव होगा। इसके लिए 109 मतदान केंद्र, 298 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार भागलपुर ब्लाक में 96 मतदान केंद्र व 219 मतदान स्थल पर 64 ग्राम प्रधान, 786 वार्ड सदस्य, 71 बीडीसी सदस्य, तीन जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव होगा। बरहज में 50 ग्राम प्रधान, 614 वार्ड सदस्य, 58 बीडीसी सदस्य, तीन जिला पंचायत सदस्य के लिए 78 मतदान केंद्र व 173 बूथ बनाए गए हैं। बनकटा ब्लाक के 75 ग्राम प्रधान, 931 वार्ड सदस्य, 93 बीडीसी सदस्य एवं तीन जिला पंचायत सदस्य के लिए 86 मतदान केंद्र व 250 मतदान स्थल होंगे। लार ब्लाक में 71 ग्राम प्रधान, 869 ग्राम पंचायत सदस्य, 79 बीडीसी सदस्य, तीन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 102 मतदान केंद्र, 246 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बैतालपुर ब्लाक में 91 ग्राम प्रधान, 1131 वार्ड सदस्य, 103 बीडीसी सदस्य एवं चार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 98 मतदान केंद्र व 274 मतदेय स्थल पर मतदान होगा। गौरी बाजार ब्लाक में 91 ग्राम प्रधान, 1159 वार्ड सदस्य, 119 बीडीसी सदस्य, पांच जिला पंचायत सदस्य के लिए 107 मतदान केंद्र, 315 मतदान स्थल होंगे। भलुअनी ब्लाक में 87 ग्राम प्रधान, 1065 वार्ड सदस्य, 92 बीडीसी सदस्य व चार जिला पंचायत सदस्य के लिए 108 मतदान केंद्र, 265 मतदान स्थल बनाए गए हैं। रुद्रपुर ब्लाक के 86 ग्राम प्रधान, 1028 ग्राम पंचायत सदस्य, 90 बीडीसी सदस्य, तीन जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव के लिए 99 मतदान केंद्र, 248 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पथरदेवा ब्लाक में 76 ग्राम प्रधान, 920 वार्ड सदस्य, 87 बीडीसी सदस्य, चार जिला पंचायत सदस्य पद पर मतदान के लिए 85 मतदान केंद्र, 252 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। रामपुर कारखाना ब्लाक में 62 ग्राम प्रधान, 764 वार्ड सदस्य, 68 बीडीसी सदस्य, तीन जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 75 मतदान केंद्र, 178 मतदेय स्थल पर वोट डाले जाएंगे। भटनी ब्लाक के 71 ग्राम प्रधान, 883 वार्ड सदस्य, 85 बीडीसी सदस्य, तीन जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव के लिए 89 मतदान केंद्र, 247 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तरकुलवा ब्लाक में 52 ग्राम प्रधान, 636 वार्ड सदस्य, 58 बीडीसी सदस्य, दो जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 64 मतदान केंद्र, 157 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

हर पदों के लिए अलग-अलग रंग का होगा मतपत्र
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रयुक्त होने वाले मतपत्र का रंग हर पद के लिए अलग-अलग होगा। ग्राम प्रधान का मतपत्र हरा, ग्राम पंचायत सदस्य का सफेद, बीडीसी सदस्य का रंग नीला तथा जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र गुलाबी होगा। सभी चार मतपत्रों पर मतदाता को मुहर लगानी होगी। चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 16 जोन व 176 सेक्टर में बांटा गया है। यहां जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 16 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। वे अपने क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त संपन्न कराएंगे तथा क्षेत्रों में पैनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें