पथरदेवा विकासखंड के कैलाचक गांव में आयोजित बॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देते मुख
तरकुलवा। ग्राम कौलचक में आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार की रात में हाटा देवरिया और घाटी की टीमों के बीच खेला गया।
पांच सेटों में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले के अंतिम सेट में घाटी की टीम ने हाटा देवरिया को 15-4 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब घाटी के प्रियांशु और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शिवम को दिया गया। पथरदेवा विकास खंड के ग्राम पंचायत कौलाचक में दो दिवसीय फ्यूचर मेमोरियल वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया। खिताबी मुकाबला घाटी और हाटा देवरिया के बीच फाइनल मैच खेला गया। पहले सेट में हाटा ने घाटी को 15-09 से हराया। दूसरे सेट में घाटी ने 15-07 से जीत दर्ज कर मैच में बराबरी कर ली। तीसरे सेट में घाटी की टीम ने हाटा देवरिया को 15-09 से हराकर कर बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद चौथे सेट में पुनः हाटा ने घाटी को 17-15 से हराकर इस मुकाबले को टाई कर दिया।
अंतिम और पांचवें सेट में घाटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाटा को 15-04 से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया। रेफरी की भूमिका में वसीम अकरम व नीलू ने निभाई। इस दौरान मुख्य अतिथि वीर प्रताप सिंह, आयोजक इसरफिल खान उर्फ मुन्ना, सफीक खान, नबी उल्लाह, अबुल हसन, अनवर खान आदि ने विजेता-उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया। इस मौके पर इस्माइल, अबुल शाह, अशरफ अंसारी, आमिर खान, वसीम, अब्दुल हई खान माैजूद रहे।