फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इलाज के बाद घर लौटे गुड्डु, पत्नी के मौत के बाद से हैं गुमसुम

Mon, 16 Feb 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मगहरा चौराहे पर रविवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में अमांव गांव निवासी रेनू मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गुड्डु मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद घर आये गुड्डु को पत्नी को न बचा पाने का मलाल है। उनका जबड़ा, बांया पैर, बांए हाथ में गंभीर चोट आई है। अमांव गांव निवासी गुड्डु मिश्र पुत्र स्व. गंगा मिश्र परिवार के इकलौते पुत्र हैं। वह सलेमपुर में प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। इलाज के बाद घर आये गुड्डु पत्नी की मौत की घटना को लेकर सिहर जा रहे हैं। वह दरवाजे पर आने-जाने वालों को एकटक निहार रहे हैं। उनका कहना है कि मगहरा चौराहे पर पिकअप की टक्कर से जोरदार धमाका हुआ, जिससे कुछ देर के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा गया। होश आने और चोट लगने के कारण आग की लपटों में घिरी पत्नी रेनू को नहीं बचा सका। वह आंखों के सामने ही बुरी तरह से जल गईं। रेनू की मौत के कारण दूसरे दिन भी उनके पुत्र आदित्य, आशीष और पुत्री अंशिका का रो-रो कर बुरा हाल था। बच्चों की चीत्कार सुनकर गांव के लोग द्रवित हो जा रहे थे।
विज्ञापन


बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पाया जा सका था आग पर काबू
बरहज। मगहरा चौराहे पर पिकअप और बाइक की टक्कर से गाड़ी में आग लग गई, जिसमें घिरी रेनू धू-धूकर जलने लगीं। लोगों के अनुसार बड़ी मशक्कत और करीब एक घंटे बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका था। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी। रेनू का शव बुरी तरह से झुलस गया था। जबकि मुसैला-मईल मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया था। बाइक से टक्कर होने के बाद पिकअप पोल से जा टकराई थी, जिससे गाड़ी में करंट प्रवाहित होने लगा था। कुछ लोग हिम्मत जुटाकर आगे बढ़े थे लेकिन झटका लगने के कारण लोग बेबस हो गए थे।
एक घंटे बाद पहुंची थी एंबुलेंस, लोगों में नाराजगी
बरहज। मगहरा चौराहे पर रविवार की सुबह पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में जहां गुड्डु बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं उनकी पत्नी रेनू की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस के पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मगहरा चौराहे से कुछ दूरी पर परसियां चंदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। अस्पताल पर लाखों खर्च के बाद भी कोई इंतजाम नहीं है, जिससे प्राथमिक उपचार के लिए भी जनपद मुख्यालय सहारा है। घटना के दिन एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें