फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विशुनपुरा बाजार ने घुंड़ीपुर टीम को 110 रन से हराया

Wed, 07 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। महंथ त्रिवेदी पर्वत इंटर काॅलेज बिशनपुरा बाजार के प्रांगण में आयोजित एमटीपीआईसी क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला बृहस्पतिवार को यस लाइब्रेरी विशुनपुरा बाजार और निसार क्रिकेट क्लब घुंड़ीपुर के बीच खेला गया। घुंड़ीपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जो उस पर भारी पड़ा।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी विशुनपुरा बाजार की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विक्रांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 गेंदों में 74 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि इरशाद ने 18 गेंदों में 72 रन बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने घुंड़ीपुर के गेंदबाज बेबस नजर आए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी निसार क्रिकेट क्लब घुंड़ीपुर की शुरुआत खराब रही। हालांकि सत्यपाल मलिक ने 35 रन की जुझारू पारी खेलकर कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। पूरी टीम 10 ओवर में मात्र 91 रन पर आल आउट हो गई।
विज्ञापन


बिशनपुर बाजार की ओर से तनवीर ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में केवल सात रन देकर छह महत्वपूर्ण विकेट झटके और टीम को 110 रन से शानदार जीत दिलाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तनवीर को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इस मैच में अंपायर की भूमिका अमन और अभिषेक ने निभाई।

इसके पूर्व मैच का उद्घाटन उमेश यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान विनय सिंह, अखिलेश मिश्रा, राकेश यादव, अजय यादव, इरशाद अंसारी, अफजल अंसारी, विपिन ठाकुर व विकास यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें