खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुखुंदू क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी हेमा देवी का आरोप है कि मामूली बात को लेकर ससुराल वालों ने बुधवार को उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस पति की तलाश कर रही है। प्रभारी थानेदार एसएसआई जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी फरार है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद