फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी की मौत मामले में विसरा सुरक्षित, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Mon, 16 Jun 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को मिल चुकी है, लेकिन उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए पुलिस बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

हालांकि किशोरी की मां की तहरीर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस दोनों आरोपी युवकों की तलाश में जुटी हुई है।सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी की रहने वाली मृतका की मां ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उसकी बेटी वार्ड के ही एक डॉक्टर के क्लीनिक पर कार्य करती थी।
आरोप है कि शुक्रवार शाम वह क्लीनिक से घर लौट रही थी। इसी बीच बाइक सवार एक युवक उसका पीछा करते हुए घेर लिया। रोक कर बात कर रहा था तभी उसका और एक दोस्त पहुंच गया और जहरीला पदार्थ पिला दिए। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक युवक सर्वेयर का काम करता है, जो गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट मिली है, लेकिन उसमें मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। जिसके चलते बिसरा को सुरक्षित कर लिया गया है। जांच के लिए विसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें