फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की छात्रा का अश्लील फोटो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीए की छात्रा का अश्लील फोटो किया वायरल
विज्ञापन

मदनपुर (देवरिया)। थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के बीए की छात्रा से तीन युवकों पर गैंगरेप का दबाव बनाने और अश्लील फोटो वायरल करने करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बीए की छात्रा है। पड़ोस के घर में रिश्तेदारी के एक युवक का आना-जाना था। जिससे छात्रा का प्रेम हो गया था। पुलिस को दिए तहरीर में उसका कहना है कि मोहल्ले के दो और रुद्रपुर के एक युवक मेरे मोबाइल से फोटो और वीडियो निकालकर मुझे गलत संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर 10 दिन पूर्व फोटो वायरल कर दिया है। विरोध करने पर मारने की धमकी दे रहे हैं। वायरल वीडियो से पीड़िता का घर से निकलना दूभर हो गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है। रुद्रपुर के जोकहा, मदनपुर निवासी तीन युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें