फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विनय की पीठ पर भी था घाव, पीछे से हमले की आशंका

Sun, 25 Oct 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव के पास रामजानकी मार्ग पर हुए दोहरे हत्याकांड में एक नया तथ्य सामने आया है। मृतक विनय यादव की पीठ पर भी चाकू का घाव होने की जानकारी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने पीछे से वार किया होगा।
विज्ञापन

हालांकि, हमला किस दिशा से हुआ और पहला वार किस पर किया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। करजहां गांव निवासी वकील यादव और इटहुरा हजाम गांव निवासी विनय यादव की दशहरा मेले की रात मंगलवार को बढ़या हरदो गांव के पास चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव रामजानकी मार्ग पर मिले थे। एसपी अभिजित आर शंकर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं।
इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों युवकों के शरीर पर चाकू से कई वार किए जाने की जानकारी सामने आई है। विनय की पीठ पर भी घाव मिलने की बात कही जा रही है। इससे सवाल उठ रहा है कि क्या हमलावरों ने दोनों को रास्ते में घेरकर अचानक हमला किया था? क्या विनय पर पीछे से वार किया गया था या हमले के दौरान बचने के प्रयास में उसकी पीठ पर चोट लगी। हत्याकांड में यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि दोनों युवकों पर एक साथ हमला हुआ था या अलग-अलग।
विज्ञापन

घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटनाक्रम समझना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण होगा। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं मगर ठोस सफलता सामने नहीं आई है। हत्याकांड के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें