फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम से मिलेंगे कोटवां के ग्रामीण, तहसील पहुंच जताया विरोध

Mon, 01 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच की भूमि अधिग्रहण के प्रतिकर नोटिस में मुआवजा धनराशि नहीं दर्शाने पर नाराज थे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। सड़क चौड़ीकरण के लिए विभाग भूमि अधिग्रहण करा रहा है। इसे लेकर प्रतिकर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में मुआवजा धनराशि नहीं दर्शाया गया है। इसे लेकर नाराज कोटवां गांव के लोगों ने तहसील पहुंचकर विरोध जताया। न्याय न मिलने की स्थिति में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मिलने के लिए कहा।
विज्ञापन

कोटवां के प्रधान और संघ अध्यक्ष पदमाकर मिश्र के नेतृत्व में 24 से अधिक लोग तहसील पहुंचे। वहां सभी ने प्रतिकर नोटिस में मुआवजे की धनराशि सुनिश्चित नहीं किए जाने पर विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन सड़क चौड़ीकरण के लिए भू-अधिग्रहण कार्य करा रहा है। लेकिन किसानों को उनके उचित मुआवजे के बारे में नहीं बताया जा रहा है। जबकि जिम्मेदारों की ओर से कागजात जमा नहीं करने पर धन अन्य मद में भेज देने को कहा जा रहा है। हालांकि निकाय चुनाव को लेकर अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। सभी बैरंग लौट गए। पदमाकर मिश्र ने कहा कि न्याय नहीं मिलने पर डीएम से मिलकर मामले को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर तेजबहादुर सिंह, दीनदयाल कुशवाहा, बसंत चौरसिया, मतिशरी देवी, गीता देवी, राजेश, रमेश, अनूप चौरसिया, अखिलेश कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, लालमती देवी, अर्जुन और रामकेवल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें