फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्रामसभा की भूमि से अवैध कब्जे को प्रशासन ने कराया खाली

Mon, 01 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग गांव में ग्राम सभा की भूमि से अक्रिमण हटवाते नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग में खलिहान और खाद गड्ढा पर कुछ लोगों ने किया था कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में ग्राम सभा के खलिहान, खाद गड्ढा पर गांव के कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। सोमवार की दोपहर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन ने अवैध कब्जे को खाली करा दिया। प्रशासन की तरफ से हुई कार्रवाई के बाद अवैध कब्जेधारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में ग्राम सभा के खलिहान और खाद गड्ढा की भूमि पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग काफी दिनों से कब्जा जमाए बैठे थे। इसे लेकर गांव के एक व्यक्ति ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अवैध कब्जा खाली कराने की अपील की थी। पारित आदेश के क्रम में एसडीएम सलेमपुर के आदेश पर नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथ सिंह सोमवार को राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ रामपुर बुजुर्ग गांव पहुंचे, जहां बुलडोजर लगाकर खलिहान और खाद गड्ढे की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को खाली कराया गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथ सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद भी अगर ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा किया जाता है तो अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें