फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली का तार टूटने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Jun 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बिजली का तार बार-बार टूटने से परेशान बभनौली पांडेय के लोगों ने मनोज पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। देहात क्षेत्र के जेई से मिलकर इसकी शिकायत की। जेई ने बताया कि अगले महीने पूरे गांव का तार बदलने का काम कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तार नहीं बदले गए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि महीने में कम से कम 10 बार से अधिक गांव में लगे जर्जर तार आपूर्ति शुरू होते ही टूट कर गिर जा रहे हैं। रविवार की रात आपूर्ति शुरू होते ही तार टूट कर गिर गया। इसकी शिकायत करने पर लाइनमैन ने तार को दुरुस्त किया, मगर कुछ देर बाद पुनः तार टूट गया है। इसके बाद से आपूर्ति ठप है।
मनोज पांडेय ने बताया कि सलेमपुर-चेरो रोड पर स्थित गांव में लगे तार काफी जर्जर हो गए हैं। बार-बार तार टूट कर मुख्य मार्ग पर गिर जा रहा है। इसके चलते कभी भी कोई वाहन या राहगीर इसके चपेट में आ सकते हैं, जनहित में उक्त तार बदलना आवश्यक है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राधारमण कुशवाहा, संतोष यादव, शिवम पांडेय, प्रिंस पांडेय, हैपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें