फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची वाराणसी पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा

Mon, 03 Aug 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल( देवरिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची वाराणसी जिले के फूलपुर थाने की पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने मामला शांत कराते हुए आरोपी और वाराणसी पुलिस को सुरक्षित थाने ले आई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बिना वर्दी में पहुंची वाराणसी पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले जाने लगी। इस पर घरवालों ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग एकत्रित हो गए और हिरासत में लिए आरोपी को छुड़ाने लगे।
अपने को घिरा देख वाराणसी पुलिस ने तत्काल स्थानीय थाना मईल को सूचना दी। मईल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद युवक को मईल थाने लाया गया, जहां से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वाराणसी पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मईल विकास नाथ ने बताया कि वाराणसी के फूलपुर थाने की पुलिस पॉक्सो एक्ट के एक मामले में एक युवक की गिरफ्तारी के लिए आई थी। स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना न दिए जाने और पुलिसकर्मियों के सादे वेश में होने के कारण ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। बाद में स्थिति सामान्य होने पर युवक को वाराणसी पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें