फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के समीप शवदाह गृह बनाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
भटनी के केवरा में शवदाहगृह बनाने का विरोध करते ग्रामीण - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
आबादी के समीप शवदाह गृह बनाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

विरोध के बाद नगर पंचायत ने निर्माण कार्य रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। केवरा वार्ड में आबादी के समीप शवदाह गृह बनाने पर वार्ड के लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के विरोध को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया है। मामला जिलाधिकारी के पास पहुंचा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत से प्रस्ताव पास होने के बाद केवरा वार्ड के समीप 56 लाख रुपये की लागत से छोटी गंडक नदी के किनारे शवदाह गृह बनाया जा रहा है। सोमवार को ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य रोक दिए। ग्रामीणों का तर्क है कि राजस्व विभाग के नक्शे में वार्ड के पास कहीं अन्त्येष्टि स्थल का जिक्र नहीं है। ऐसे में नगर प्रशासन जबरन आबादी के समीप शवदाह गृह बना रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर आबादी के समीप शवदाह गृह का निर्माण नहीं होने देंगे। इस बाबत चेयरमैन डॉ. बलराम जायसवाल ने कहा कि शासन से शवदाह गृह के लिए धन आया है। वार्ड के लोगों से विचार-विमर्श के बाद ही टेंडर निकाला गया था। राजस्व विभाग की पैमाइश के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। कुछ लोग नगर में विकास कार्य नहीं होने दे रहे हैं। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुनील यादव, शिवशंकर मौर्य, राहुल यादव, राजीव चौरसिया, सुरेंद्र यादव, रोशन जमीर, शेषनाथ यादव, रियाज अहमद, मनोज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें