फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली में दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली में दबकर चालक की मौत
विज्ञापन

खामपार के बस्ती छापर गांव के समीप कर्बला मोड़ पर हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना के बस्ती छापर गांव के समीप कर्बला मोड़ पर सोमवार की शाम मोड़ते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई और चालक दबकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घर वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खामपार थाना के बस्ती छापर गांव निवासी बनारसी का बेटा गोविंद सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली से हाटा बाजार में एक व्यक्ति का मिट्टी गिरा रहा था। मिट्टी गिराने के बाद खाली ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर हाटा-परसौनी मार्ग पर पहुंचा था कि कर्बला मोड़ पर ट्रैक्टर मोड़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में दबे चालक को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और मैरवा प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ सुदेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव बिहार के मैरवा चिकित्सक के यहां से आने के बाद ही कब्जे में लिया जाएगा। चालक की मौत की सूचना है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चालक गोविंद सिंह की मौत की खबर मैरवा से जैसे ही उसके घर पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। वह ट्रैक्टर ट्रॉली चलाकर परिवार की परवरिश करता था। वह एक पुत्र तीन वर्ष और एक पुत्री चार वर्ष का पिता है। पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें