फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में बिजली चोरी: जांच के दौरान कर्मचारियों से ग्रामीण ने की अभद्रता, शिकायत पर आरोपी हिरासत में

Fri, 19 May 2023 01:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कंचनपुर, (देवरिया)।

सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर मुकदमे की कर्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हंगामा करता ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में बिजली चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति ने तरकुलवा सबस्टेशन के जेई और बिजली कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। वह जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद अवर अभियंता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कर्रवाई की मांग की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची  पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा के जेई संदीप कुमार ने बघौचघाट पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वे बृहस्पतिवार को पकडियार गांव में बिजली का बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन और बिजली चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान गांव के हैवत अली द्वारा चोरी से 3 एचपी का मोटर चलाते हुए पाया गया। जिससे उनका विद्युत मोटर और तार बिजली कर्मचारियों ने जब्त कर लिया।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में बंदी की मौत: हत्या के जुर्म में सात साल से काट रहा था सजा, कई दिनों से था बीमार
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आक्रोशित होकर वह जेई और अन्य बिजली कर्मियों से उलझ गए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता करने लगे। उनके द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का भी पूरा प्रयास किया गया। इस बीच जेई ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर मुकदमे की कर्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें