फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्रामीणों ने श्रमदान कर खनुवा नदी पर बनाया पीपा पुल

Tue, 25 Nov 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मधवा घाट पर पीपा का पुल बनाते ग्रामीण, फोटो संवाद
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी विकास खंड के बलुआ अफगान गांव के पास माधव टोला स्थित खनुवा नदी पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर पीपा पुल बनाया है। पुल बनने से उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमावर्ती गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पुल के निर्माण से उत्तर प्रदेश के बलुआ अफगान, मधवा टोला, डेमुसा, गोईता टोला, सिंहपुर, नारिटोला, और बिहार के बिलरूवा, घाट बंधौरा, विजयीपुर, मिश्र बंधौरा सहित कई गावों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
भटनी के बलुआ अफगान गांव मधवा टोला के पास दो साल पहले बाढ़ के पानी में बहकर आए पीपा पुल के निचले हिस्से को ग्रामीणों ने किनारे लगाकर सुरक्षित रखा था। इसकी सामग्री उपयोग कर लोगों ने नया पुल बना डाला। इसके पहले ग्रामीणों को निजी कार्य के लिए नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था, जिससे खतरा बना रहता था।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश व बिहार सरकार द्वारा आगमन सुगम बनाने के लिए कोई पुल नहीं बनाया गया था, जिससे उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बाढ़ के दिनों में तो नाव से यात्रा और भी खतरनाक हो जाती थी।
पीपा पुल निर्माण कार्य को गोविंद साहनी, अनिल साहनी, राम भजन साहनी, लल्लन साहनी, अरविंद कुमार, सीबी लाल जयराम साहनी, मंटू साहनी, धनेश प्रसाद, राधा कृष्ण यादव, जयप्रकाश यादव, संजय यादव आदि ग्रामीणों ने श्रमदान इसका निर्माण किया। पुल बन जाने से आसपास के लोगों को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की इस सामूहिक प्रयास की स्थानीय लोग खूब सराहना कर रहे हैं। उन्होंने संघ में शक्ति की कहावत को चरित्र करते हुए एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें