फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Tue, 02 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़का दूबे गांव में दो दिन पहले हुई सुशील साहनी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजन और ग्रामीण सोमवार को आंदोलित हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भाटपार रानी तहसील पहुंचकर तहसील गेट के सामने भाटपार रानी-सलेमपुर मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। धरना सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद तक चला।
धरने को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों तैनात की गई थी। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। आंदोलनकारी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उन्होंने पुलिस पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से हुई मौत की अफवाह फैलाकर हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर एसडीएम दीपराज सिंह और सीओ अंशुमान श्रीवास्तव पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों को बताया कि हत्या के सभी चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। तब जाकर आंदोलनकारी शांत हुए तथा जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें