फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नशे में गाली देने पर दोस्तों ने कर दी थी सुशील की हत्या

Tue, 02 Jun 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। बड़का दुबे गांव में सुशील साहनी (25) की हत्या का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि यह हत्या नशे की हालत में गाली देने के चलते हुई थी। हत्या में शामिल चारों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए कहा है कि सुशील साहनी के भाई संदीप साहनी ने पुलिस को बताया था कि उसका भाई 28 मई को गांव के ही मित्र सुरेंद्र यादव से बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन

उसी समय गांव के आशिक अंसारी, नईम अंसारी आए और भाई को अपने मित्र दीपक गोड़ व कमल अंसारी निवासी गण ग्राम धर्मखोरकरण थाना खामपार के यहां चलने के लिए कहा।
आरोपी भाई को लेकर चले गए। भाई ने सुरेंद्र यादव को घर जाकर बता देने को कहा कि वह उनके साथ जा रहा है। धर्मखोरकरण गांव में सभी दोस्त बैठकर शराब पी। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और झगड़ा हो गया। चारों अभियुक्त ने मिलकर सुशील साहनी का मुंह और पैर दबाकर हत्या कर दी और शव को कोईलहा बाबा मंदिर के पास नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

30 मई को खामपार थाना के सवरेजी पक्का पुल के पास नदी के किनारे शव मिला। मालीबारी गांव के लोगों ने शव की पहचान कर सूचना घर पर दी।
सुशील का शव मिलने के बाद से ही परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे थे, मगर शुरुआती दाैर में पुलिस इस डूबने से माैत बता रही थी।
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दीपक गौड़, कमल अंसारी निवासी धर्मखोर करण थाना खामपार और नईम अंसारी और आशिक अंसारी निवासी बड़का गांव दूबे थाना भाटपार रानी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें