फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या का आरोप लगा ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Mon, 10 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मंगरू की फाईल फोटो
विज्ञापन
भागलपुर। लापता युवक का शव शनिवार को भागलपुर के पिंडी तिराहे पर कुएं में मिला था। मृतक की मां ने एक युवक और उसके साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन एफआईआर की काॅपी की मांग को लेकर मुख्य चाैराहे पर शव रखकर जाम लगा दिए। पुलिस के समझाने के बाद एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी फखरूद्दीन उर्फ मंगरू का शव शनिवार को कुएं में मिला था। मृतक की मां ने पुलिस को दी तहरीर में एक युवक और उसके साथियों पर बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक और मंगरू के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद फखरूद्दीन उर्फ मगरू का शव देर शाम भागलपुर पहुंचा, तो परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। पत्नी अंजुम का रो-रो कर बुरा हाल था। बेटे और बेटियां पापा के शव से लिपट कर रो रही थीं। परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ एफआईआर की कांपी की मांग करते हुए कब्रगाह के पास मुख्य चौराहे पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने एफआईआर की कापी सवा घंटे बाद परिजनों को सौंपा, तब जाकर शव कब्रगाह में ले जाया गया। एसओ मईल राकेश सिंह ने बताया कि मृतक के करीबी कुछ युवकों को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है।

बिजनौर जिला अस्पताल में दादा के साथ बैठे गांव मोहंड़िया निवासी मृतक लक्ष्मी के बच्चे। संवाद

बिजनौर जिला अस्पताल में दादा के साथ बैठे गांव मोहंड़िया निवासी मृतक लक्ष्मी के बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें