फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में केस दर्ज

Mon, 10 Nov 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी करने वाले शोहदे पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, घटना के बाद से काॅलेज, कोचिंग पढ़ने आने जाने वाली छात्राओं में खौफ का माहौल है। लार थाना क्षेत्र के एक गांव की चार छात्राएं नगर के सोनराबारी के समीप एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती हैं। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पीजी काॅलेज के समीप पहुंची थीं कि पहले से झुंड में खड़े एक शोहदे ने साइकिल रोककर एक छात्रा से छेड़खानी कर दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी पर अश्लील हरकत करने का केस दर्ज कर लिया। रविवार को उसकी तलाश में पुलिस कई जगह गई, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें