फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ड्रोन उड़ाने के संदेह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा

Thu, 02 Oct 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुतावर। लार थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में मंगलवार की रात को बवाल हो गया। गांव में आसमान में कुछ चमकीली चीज को उड़ते देख लोगों ने ड्रोन-ड्रोन का शोर किया। इससे काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसी बीच गांव के पास एक अज्ञात युवक दिखाई दिया। ग्रामीण उसे दौड़ा कर पकड़ने लगे तो युवक भागने लगा। शक होने पर गांव के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की पूछताछ के दौरान युवक बार बार अलग-अलग गांव का निवासी बताने लगा। कभी उसने अपना घर रोपन छपरा तो कभी बलुआ और फुलवरिया बताया। बाद में उसने अपना नाम भोलू यादव पुत्र छोटेलाल यादव, निवासी रुस्तम बईहारी बताया और कहा कि वह अपने दोस्त विनोद साहनी के गांव रोपन छपरा नाटक देखने आया था, लेकिन गलती से रास्ता भटककर रतनपुरा चला आया। युवक ने रतनपुरा गांव के एक व्यक्ति के यहां रिश्तेदारी होने का नाम लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उस युवक के पिता को फोन कर मौके पर बुलाया। पहचान की पुष्टि होने के बाद युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें