संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के चोरखरी चौराहे पर बुर्का नशी पर संदेह होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बुर्का उतरवाते ही एक युवक को देख सभी चौक गए। युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है। जनकारी के अनुसार, सोमवार की शाम हाटा रोड स्थित चोरखरी चौराहे पर बुर्का में इधर-उधर टहल रहे पर्दानशी को देखकर लोगों को संदेह हुआ। कुछ लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। बुर्का उतरवाया तो युवक को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर थाने आई और जांच पड़ताल में जुट गई। युवक ग्राम पिपरबारी निवासी सुहेल बताया जाता है। वह किस उद्देश्य से बुर्का पहनकर आया था, स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं ग्रामीणों ने इसे आशनाई का मामला बताया। कुछ लोगों का कहना है कि पकड़ जाने के डर से युवक बुर्का पहन कर आया था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।