फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Thu, 23 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन
 होली के दिन रजडीहा गांव में चली गोली के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए प्रधान समेत चार लोगों पर पुलिस ने गैंगेंस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। बुुधवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान रवि कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी भी जेल में बंद हैं। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस गांव पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रजडीहा गांव में होली के दिन तमंचे से सोनू गोड़ फायरिंग कर दी इसमें एक युवक को गोली लग गई। इसके बाद गांव के दो पक्षों में बवाल हो गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल बलिंद्र यादव और राजेश की मौत हो गई। इससे गांव में और तनाव बढ़ गया और एक पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान समेत चौदह लोगों पर केस दर्ज किया था। सभी आरोपी अभी भी जेल में बंद है। कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने रिश्तेदारियों में रह रहे लोगों को उनके घर पहुंचाया।

गांव के माहौल को देखते हुए पुलिस मंगलवार की रात कई राउंड गांव में गश्त की। ताकि माहौल सामान्य बना रहे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में प्रधान रवि कुशवाहा, सोनू गोड़, दीपक गोड़ और नजीर अहमद पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की और ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि चार लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें