पथरदेवा विकास खंड के ग्राम कौलचक में आयोजित राष्ट्रीय एकता कुश्ती प्रतियोगिता का खिलाड़ियों से
- फोटो : मोहनगंज थाने में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी।
तरकुलवा (देवरिया)। पथरदेवा विकास खंड के ग्राम पंचायत कौलाचक में बुधवार को राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया, कुशीनगर आदि जिले सहित कई प्रांतों के पहलवानों ने दंगल के दांव पेंच दिखाए। चौरीचौरा के विकास ने उन्नाव के मंटानी को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने फीता काटने के उपरांत पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है। कुश्ती माटी का खेल है। इस तरह के आयोजनों से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में मदद मिलती है।
आयोजक प्रधान अबरार अहमद, इसराफील खान, आमीर खान, बीडीसी पट्टू, जफ़रूद्दीन खान आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दंगल में पडरौना के अंकित व बरेली के भूरा, राजस्थान के राजेश व पडरौना के सत्येंद्र, गाजियाबाद के चंद्रसेन व पडरौना के लालू, चौरीचौरा के गोविंद व पडरौना के रामदेव के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही।
इस दौरान जूनियर एथलेटिक्स के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली अंकिता प्रजापति को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी विजेता पहलवानों को मेडल और नकदी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश नारायण शाही, सपा जिला सचिव सद्दाम हुसैन, कृष्णलाल तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, सुभाष पाठक, मंजर हुसैन मौजूद रहे।