फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार्यालय में दो लिपिक वीडियो देखते मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय में दो लिपिक वीडियो देखते मिले
विज्ञापन

विकास भवन के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने डीडीओ को दिए कार्रवाई करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडीओ कार्यालय में डिस्पैच पर तैनात दो लिपिक वीडियो देखते पाए गए। सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को दोनों से स्पष्टीकरण तलब कर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीडीओ के निरीक्षण में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के लेखा विभाग में अनिल मिश्रा, कृषि कामगार सलेमपुर बिना अवकाश स्वीकृत कराए बैठे पाए गए। सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना अवकाश स्वीकृत कराए कार्यालय में अनावश्यक रूप से आने के कारण अनिल मिश्रा का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता कक्ष में टूटी हुईं कुर्सियां, मेज एवं अन्य सामान बिखरे पड़े थे। कार्यालय में बहुत ही गंदगी मिली। इसके बाद लेखा विभाग में चाय का कुल्हड़ बिखरा मिला। वहां पर डस्टबिन नहीं था। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि टूटी हुई कुर्सियों एवं अन्य सामानों को ठीक कराएं तथा कार्यालय में सफाई कराते हुए डस्टबिन रखवाएं।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ को कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता में एडीसीओ कक्ष में एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। इस कक्ष में अवधेश यादव सचिव, बरारी साधन सहकारी समिति घूमते मिले। शिवेंद्र विक्रम मौर्य सहकारी कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित मिले। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता को निर्देशित किया कि कार्यालय में न बैठने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें।
तीन एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी
योजनाओं की धीमी प्रगति पर सीडीओ हुए नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन, कन्या सुमंगला, आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रगति धीमी पाए जाने पर तीन एडीओ समाज कल्याण अधिकारी कोे प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने समीक्षा में पाया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आधार प्रमाणीकरण में विकास खंड बरहज 15, भलुअनी 08, भाटपाररानी 06, देसही देवरिया 05, लार 22, रूद्रपुर 16 एवं सलेमपुर में मात्र 09 आधार प्रमाणीकरण 13 दिसंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022 तक कराया गया है जो सबसे कम प्रगति है। इसके लिए सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण जहेन्द्र, राकेश कुमार, मनोज सिंह को धीमी प्रगति के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीडीओ व एडीओ समाज कल्याण को विशेष रूचि लेते हुए शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया।
निराश्रित महिला पेंशन व विधवा पेंशन ब्लाक रामपुर कारखाना में 06 आवेदन बीडीओ के पोर्टल पर लंबित पाया गया। कन्या सुमंगला योजना के तहत ब्लाक भलुअनी 18, भटनी 15, गौरीबाजार 18 एवं रूद्रपुर में 30 आवेदन पत्र पोर्टल पर लंबित पाया गया, जिन्हें 2 दिन के अंदर निस्तारण करने को कहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना माह जनवरी 2023 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत सभी बीडीओ व एडीओ समाज कल्याण को निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लाक से 30-30 पात्र जोड़ों का चयन करते हुए आवेदन पत्र जांच के पश्चात सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना आनलाइन योजना के तहत ब्लाक बैतालपुर 25, देसही देवरिया 48, भटनी 45, बनकटा 39 एवं लार 34 आवेदन पत्र बीडीओ के पोर्टल पर लंबित पाया गया। सभी बीडीओ को जांच के पश्चात आवेदन पत्रों की औपचारिकताएं पूर्ण कर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा दिव्यांगजन पेंशन योजना, आंगनबाड़ी भवन निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र भवन पूर्ण कराने को कहा।
विज्ञापन

पशु आश्रय स्थलों का नियमित भ्रमण करें अधिकारी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को विकास भवन के गांधी सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पशु आश्रय स्थलों का नियमित भ्रमण करते रहने के निर्देश दिए। साथ ही पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था है कि नहीं। सीडीओ ने निराश्रित गोवंश, अस्थाया गोआश्रय स्थल, कान्हा गोशाला एवं वृहद गो संरक्षण केंद्र, शीत ऋतु में गोवंश हेतु गो आश्रय स्थलों में किए गए प्रबंध, गो आश्रय स्थलों में हरा चारा उपलब्ध कराने तथा पराली प्रबंधन की समीक्षा की। मिशन 75 लाख कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें