फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद विजय मौर्य के पिता और भाई को सूरत में मिला सम्मान

विज्ञापन
सूरत में शहीद के पिता रामायण मौर्य को चेक देते मारुति वीर जवान ट्रस्ट के लोग - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

शहीद विजय मौर्य के पिता और भाई को सूरत में मिला सम्मान
मारुति वीर जवान ट्रस्ट ने पिता को दिया ढाई लाख रुपये का चेक
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी (देवरिया)। छपिया जयदेव गांव निवासी शहीद विजय कुमार मौर्य के पिता और भाई को शनिवार रात गुजरात के सूरत में सम्मानित किया गया। गुजरात के मारुति वीर जवान ट्रस्ट के लोगों ने विजय के पिता को ढाई लाख रुपये का चेक दिया। कार्यक्रम में पुलवामा में आतंकी हमले में सभी शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों में भटनी के छपिया जयदेव गांव निवासी विजय कुमार मौर्य भी शामिल थे। गुजरात के सूरत में शनिवार रात मारुति वीर जवान ट्रस्ट की ओर से शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पुलवामा में शहीद परिवारीजनों को बुलाया गया था। आयोजकों ने विजय मौर्य के पिता रामायण मौर्य और भाई अशोक मौर्य को सम्मानित किया। ट्रस्ट ने कहा कि राष्ट्र और कर्तव्य परायणता की भावनाओं को साकार करते हुए हमारे वीर राष्ट्र पुत्र विजय का समर्पण और शहादत वंदनीय है। मारुति वीर जवान ट्रस्ट आपके परिवार संग प्रेम, संवेदना और सहिष्णुता का अनुभव करता है। इस दौरान कार्यक्रम में शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें