फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भारतीय सैनिकों के शौर्य का प्रतीक है विजय दिवस

Tue, 16 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया नगर मंडल की ओर से विजय दिवस के अवसर पर सैनिक पूनर्वास कल्याण केंद्र पर स्थित अमर जवान स्मारक पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर 1971 के युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को नमन किया।
विज्ञापन

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए हुए 16 दिसंबर 1971 को युद्ध में विजय प्राप्त किया। इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के आगे घुटने टेक दिए और युद्ध के बाद 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल सुधाकर त्यागी ने कहा कि विजय दिवस हर भारतीय के लिए गौरव का दिवस है। यह भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक है और हमारे वीर जवानों के वीरता और त्याग की निशानी है। इस दिन सभी भारतवासी अपने वीर सैनिकों को याद करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागेंद्र सिंह, अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान, बृजेश शर्मा, वीरेंद्र पाठक, सीमा जायसवाल, डॉ. विनोद पांडेय, सूरज मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, संजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें