रामपुर कारखाना। विजिलेंस टीम के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी बुधवार को रामपुर कारखाना के सिरसिया नंबर एक उत्पादन गांव में पहुंचे। टीम को देखकर बड़े बकाएदारों में हड़कंप मच गया।
अधीक्षण अभियंता विद्युत अमित कुमार सिंह के साथ सिरसिया में विजिलेंस टीम ने विद्युत विच्छेदन व राजस्व वसूली हेतु अभियान चलाया। गांव के 112 उपभोक्ताओं की चेकिंग की गई। इस दौरान 72 बड़े बकाएदारों की लाइन का विच्छेदन किया गया। अधिशाषी अभियंता वीके सिंह, उपखंड अधिकारी शुभम त्रिपाठी और अवर अभियंता रामपुर कारखाना मनीष पाण्डेय ने 15 उपभोक्ताओं से ओटीएस योजना के तहत 1,52,000 रुपये जमा कराया। इस दौरान विभागीय कर्मी पिंटू, सुनील प्रसाद, आलोक, अनूप आदि उपस्थित रहे।