फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सामंत अध्यक्ष और राजाराम बने बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

Wed, 01 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए बुधवार को परिसर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में मतदान हुआ। इसमें सामंत कुमार मिश्र अध्यक्ष, राजाराम उपाध्यक्ष और अजय कुमार द्विवेदी मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव में 139 लोगों ने मतदान किया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अखिलेश्वर श्रीवास्तव, उप चुनाव अधिकारी विजय कुमार यादव तथा सदस्य विद्याशंकर गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, हेमंत कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्री पद के लिए सुबह 11 से दोपहर बाद 2.30 बजे तक मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद मतों की गिनती हुई परिणाम घोषित किए गए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सामंत कुमार मिश्र को 94 मत मिला। वह 57 मत से विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंदी रामछबीला यादव को 37 व नर्वदा चौहान को आठ मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर राजाराम प्रसाद को 74 मत मिला, वह 9 मत से विजयी हुए। इनके प्रतिद्वंदी शशि भूषण पांडेय को 65 मत मिला। मंत्री पद पर अजय कुमार द्विवेदी को 91 मत मिला, वह 54 मत से विजय रहे। इनके प्रतिद्वंदी ईश्वर प्रसाद गुप्ता को 37 व मस्तराज सिंह को 11 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार शाही, कोषाध्यक्ष के लिए रविंद्र कुमार यादव, आडिटर पद पर रामईश्वर सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर सूरज कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें