फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते कर्मचारी का वीडियो वायरल, दो कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेते कर्मचारी का वीडियो वायरल, दो कर्मी निलंबित
विज्ञापन

देवरिया। दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए आए आवेदक से रिश्वत लेते कर्मचारी का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जांच के बाद सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने वार्ड ब्वाय और कनिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दिव्यांगों का प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालय है। कार्यालय का एक कर्मचारी का दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में चर्चा शुरू हो गई। इसी बीच व्हाट्सएप के कई ग्रुप में तेजी से वायरल होने लगा। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की। उन्होंने सीएमएस डॉ. एएम वर्मा को जांच के लिए कहा। सीएमएस ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एचके मिश्र, डॉ. आरके श्रीवास्तव और डॉ. एसएस द्विवेदी को मौके जाकर जांच करने को कहा। चिकित्सकों की टीम पहुंची तो कार्यालय बंद था, इसके बाद टीम वापस लौट आई। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जांच की गई है। कर्मचारी सीएमओ कार्यालय के अधीन होता है। उनको पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें