बरहज। क्षेत्र के कपरवार चौकी के पास खड़ी ई-रिक्शा से पुलिस द्वारा बैटरी निकाल कर प्राइवेट वाहन से कहीं ले जाने का सोशल प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल हो रहा है। जो चर्चा में है। हालांकि मामले से पुलिस मुकर रही है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ई-रिक्शा से दो लो बैटरी उतार रहे हैं। दो पुलिस की वर्दी में हैं। बैटरी को दोनो लोग सफेद रंग के एक प्राइवेट वाहन में रखते देखे जा रहे हैं। जो तेजी से वायरल हो रहा है। जबकि इसकी खूब चर्चा है। लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले कपरवार पुलिस चौकी पर एक ई-रिक्शा पकड़ कर लाई गई थी। जिम्मेदार जिसकी बैटरी उतार रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले से इंकार कर रही है। कुछ लोग ई-रिक्शा में चोरी की बैटरी लगाया जाना बता रहे हैं। जिसे पुलिस गंतव्य को पहुंचा रही है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि बाहर हूं। मामला संज्ञान में नहीं है।