बघौचघाट। आदर्श नगर पंचायत पथरदेवा कार्यालय में शनिवार को किसान पंजीकरण अभियान का आयोजन हुआ। इस विशेष अभियान के दौरान उन किसानों का पंजीकरण किया गया।
चेयरमैन क्रांति सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने अपील की कि जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।
उन्होंने कहा कि समय पर पंजीकरण कराने से किसानों को विभिन्न योजनाओं जैसे अनुदान, बीमा, और अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। संवाद