फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट का वीडियो वायरल, सात नामजद

Mon, 03 Nov 2025 09:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। पुरानी रंजिश में मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सात नामजद और सौ से अधिक अज्ञात लोगों पर के दर्ज किया है। वारदात दो नवंबर की बताई जा रही है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

सुरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी बरामद देउबारी निवासी विश्वनाथ जायसवाल ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि पुरानी रंजिश में दो नवंबर को कुछ लोग गोल बनाकर उनके भाई गोरखनाथ जायसवाल को मारने-पीटने लगे। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने को बाद सुरौली पुलिस ने जगदीश पाठक, इष्टदेव पाठक, राज पाठक, शेषनाथ पाठक, श्रीप्रकाश पाठक, पिंटू चौबे उर्फ नागेंद्र चौबे, शैलेंद्र प्रकाश तिवारी समेत सौ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि वारदात से पहले भी दोनों पक्षों में विवाद किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें