फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

Tue, 06 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज तहसील परिसर में पूर्व जिला पंचायत और पूर्व एमएलसी के लोगों के बीच होती बहस का वायरल फोटो 
विज्ञापन
बरहज। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल और पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल के बीच बढ़ती रार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को दोनों पक्षों को तहसील बुलाया गया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक कॉन्वेंट स्कूल की जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। अधिकारियों से मिलने के बाद परिसर में हुई नोंकझोक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसमें एक-दूसरे को देख लेने और रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल की शादी पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल से हुई थी। दोनों अब अलग हो चुके हैं। कृष्णा जायसवाल ने एक कॉन्वेंट स्कूल की जमीन पर जेपी जायसवाल द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है। इसको लेकर दोनों पक्षों को तहसील बुलाया गया था। जहां अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को सुना गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुनवाई के बाद परिसर में अचानक पूर्व एमएलसी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच बहस होने लगी। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोबाइल और सात लाख रुपये हड़प लेने और डकैती करने का आरोप लगा रही थीं। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। बुधवार तक दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें