देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही के घर में घुसने से संबंधित वायरल वीडियो के मामले की पुलिस ने जांच की है।
पुलिस के अनुसार जांच में सिपाही पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। मामले में साक्ष्य भी नहीं मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को मोटरसाइकिल सवार हिमांशु बरनवाल पुत्र भीम बरनवाल, निवासी हनुमान मंदिर, सीसी रोड, थाना कोतवाली अपने दो मित्रों के साथ स्टेशन रोड पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान आरक्षी कन्हैया प्रताप पर अभद्र टिप्पणी की गई। पुलिस का कहना है कि टिप्पणी का कारण जानने के लिए आरक्षी ने युवकों का पीछा किया।
इसके बाद वायरल वीडियो के माध्यम से आरक्षी कन्हैया प्रताप पर घर में घुसने का आरोप लगाया गया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि भविष्य में स्वयं को सुरक्षित करने की नीयत से आरक्षी पर मनगढ़ंत और झूठा आरोप लगाया गया।
पुलिस के अनुसार जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों की पुष्टि नहीं हो रही है।
सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि वायरल वीडियो के प्रकरण की जांच कराई गई।
जांच में आरक्षी पर लगाए गए आरोप की पुष्टि नहीं हुई है और साक्ष्य भी नहीं मिले हैं।