फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हटाया गया अतिक्रमण, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Thu, 20 Aug 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर की सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर पालिका परिषद और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को अभियान चलाया।
विज्ञापन

सेतु निगम के अनुरोध पर मोहन रोड, नई बाजार, मोतीलाल रोड, छहमुखी चौराहा और स्टेशन रोड पर सड़क व फुटपाथ पर रखे ठेले, गुमटी और अन्य सामान हटवाए गए।
अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से 20 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
नगर पालिका परिषद की ओर से चलाए गए अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण रोकना और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाना है। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में सड़क और फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण न करें।
अभियान में नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्रद्धानंद, राज प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें