संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रुपये हड़पने वाले की मदद में जुटी महुआडीह पुलिस पीड़ित को परेशान कर रही है। शुक्रवार को पीड़ित ने एडीजे से मिलकर एसओ पर फर्जी केस दर्ज करने और एसओ पर धमकी देने की शिकायत की है। हालांकि एसओ के बड़बोलेपन का सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की जांच चल रही है।
महुआडीह निवासी निलेश यादव गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ कुछ वर्ष पहले एक फाइनेंस कंपनी में काम किया करते थे। इस दौरान दोनों के बीच रुपये का लेन-देन होता था। निलेश का 4.50 लाख रुपये इसके दोस्त से हड़प लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस एक पक्ष से पार्टी बन गई और पीड़ित पर रुपये वापस करने का दबाव बनाते हुए धमकाने लगी। महुआडीह पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर निलेश यादव ने एडीजी अखिल कुमार से मिलकर प्रकरण की जांच कर और एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ गिरीश चंद राय ने बताया कि आरोप निराधार है। मामले की जांच रही है।