फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विक्की ने धोबीपाट दांव से शमशेर को दी पटकनी

Mon, 23 Nov 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में दांवपेच दिखाते पहलवान।
विज्ञापन
तरकुलवा। पथरदेवा विकास खंड के कौलाचक में रविवार शाम को अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। पांच मिनट के निर्धारित समय वाले इस मुकाबले में आकांक्षा ने चौथे मिनट में कालाजंग दांव से नम्रता को चित कर दिया।
विज्ञापन

इसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों ने दंगल के दांवपेच दिखाकर उपस्थित लोगों को रोमांचित किया। सबसे रोमांच कुश्ती लखनऊ की महिला पहलवान आकांक्षा और गोरखपुर की नम्रता के बीच हुआ।
दूसरा मुकाबला पंजाब के विक्की और हरियाणा के शमशेर के बीच हुआ। विक्की ने धोबीपाट दांव लगाकर शमशेर को पटकनी दी। एक अन्य रोमांचकारी मुकाबले में हरियाणा के कल्लू ने पंजाब के बंटी को और पंजाब के घुरा ने राजस्थान के विंदा को धूल चटाई।
विज्ञापन

नेपाल के मेवा थापा व पंजाब के दिलशेर, मध्य प्रदेश के जल्लाद सिंह व देवरिया के मुमताज के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके पूर्व समाजसेवी जोया खान ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि कुश्ती माटी का खेल है। ग्रामीण इलाकों में इस तरह के आयोजन से क्षेत्रीय पहलवानों को उत्कृष्ट मंच मिलता है। कमेंट्री गुड्डू पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें