लार रोड। प्रशिक्षण केंद्र में 52 यूपी बटालियन एनसीसी देवरिया के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-173 के तीसरे दिन रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने टेंट पिचिंग और फायरिंग का अभ्यास किया।
विज्ञापन
तीसरे दिन की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण एवं ड्रिल अभ्यास से हुई। इसके बाद कैडेट्स को 0.22 राइफल के रखरखाव, सामान्य जानकारी और फायरिंग पोजीशन के बारे में बताया गया। साथ ही, उन्हें राइफल पकड़ने और फायरिंग का अभ्यास कराया गया।