फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 करोड़ परिवारों में संपर्क अभियान चलाएगी विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
11 करोड़ परिवारों में संपर्क अभियान चलाएगी विहिप
विज्ञापन

देवरिया। विश्व हिंदू परिषद के संपर्क विभाग की ओर से देवरिया खास स्थित एक विवाह भवन में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के चित्र पर पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय ने कहा कि विहिप पांच लाख गांवों में 11 करोड़ परिवारों में संपर्क अभियान चलाएगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना विहिप का लक्ष्य है।
विभागाध्यक्ष भरत अग्रवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया। प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. डीके सिंह ने संपर्क अभियान पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया ने अध्यक्षता व परमेश्वर जोशी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि, रामलीला समिति के अध्यक्ष अरूण बरनवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, परमेश्वर जोशी, सरदार जसवीर सिंह जस्सी, भाजपा नेता नित्यानंद पांडेय, डॉ. मिथिलेश सिंह को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संजय वर्मा ने गीत प्रस्तुत कर राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। भगिनी निवेदिता विद्यालय की छात्राओं ने वंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रांत मंत्री वंशराज पांडेय, तारकेश्वर शाही, बाबूराम सिंह, रामसिंह, देवता शरण, राहुल तिवारी, मीरा मणि, पूनम सिंह, मंजू उपाध्याय, अवध किशोर त्रिपाठी, संजय, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें