फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजाओं में सेंवई की मिठास, गले मिले लोग

Thu, 07 Jul 2016 10:22 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
मालवीय रोड ईदगाह पर लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान दौरान रोजेदारों ने देश में अमन, शांति और मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
देवरिया। ईद-उल-फितर बृहस्पतिवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। अल्लाह की रजा के लिए नमाज अदा की। हिंदू भाइयों ने ईदगाह और घर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही ईद की खुशियां फिजाओं में महकती रही। इस कारण शहर और देहात का इलाका आवाजाही से गुलजार रहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।

बृहस्पतिवार को इस्लामिक महीना शाबान की एक तारीख थी। फजिर की नमाज के बाद मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हलचल शुरू हो गई। ईद की नमाज के लिए हर कोई तैयारियों में जुट गया। नए कपड़े पहन कर बच्चे, युवा और बुजुर्ग तैयार हुए। इत्र और टोपी लगाएं इसके बाद ईदगाह की तरफ कदम बढ़ गए।
विज्ञापन


सुबह सात बजे से नमाज शुरू होने तक सिलसिला जारी रहा। मालवीय रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज शुरू हुई। मौलाना अशफाक अहमद कासमी जबकि जामा मस्जिद में मौलाना अहमद रजा मिस्बाही ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रमजान के महीने जैसी जिंदगी गुजारने की कोशिश करे। दूसरों के दुख का ख्याल रखें। कही ऐसा न हो कि ईद की खुशियों से दूसरा महरूम रह जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें