फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटवलिया में बना वाहन स्टैंड... मुख्य मार्ग पर सवारी भरने से बढ़ गया जाम

Thu, 19 Dec 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर भटवलिया में नगर पालिका की ओर से वाहन स्टैंड बनाया गया है। यहां से प्राइवेट वाहन सवारी भरते हैं। हालांकि मनमानी के चलते कुछ वाहन मुख्य सड़क पर आकर ही सवारी भर रहे हैं। जिसके चलते इस मार्ग पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। ऐसे में सलेमपुर व बरहज आदि जगहों से आने वाले वाहन चालकों को गोरखपुर निकलना होता है, उन्हें समय से निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


शहर के रुद्रपुर मोड़ के पास से गोरखपुर ओवरब्रिज तक करीब दो किमी की दूरी तय करने में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभी केवल दो किमी की दूरी तय करने में आधे घंटे से एक घंटे तक लग जाते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि जैसे ही रुद्रपुर मोड़ से आगे बढ़ते हैं, भटवलिया के पास बने वाहन स्टैंड पर सबसे पहला जाम मिलता है।

यहां जीप, ई-रिक्शा, ऑटो चालक सड़क पर ही रुक कर सवारी बैठाते और उतारते हैं, जबकि यहां नगर पालिका की ओर से स्टैंड निर्धारित किया गया है। यहां से रुद्रपुर, पकड़ी, सुरौली, खुखुंदू, बरहज, भलुअनी आदि जगहों के लिए यात्री मिलते हैं। इन रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या कम है, ऐसे में यात्री यही से वाहन पकड़कर जाते हैं, लेकिन देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर स्थित सड़क के दोनों तरफ निजी वाहन चालक मनमानी करते हैं।
विज्ञापन

यहां यातायात पुलिस की केवल एक सिपाही की तैनाती है, जबकि महिला थाने से और यातायात पुलिस कार्यालय से मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित है। यहां से निकलने के बाद पुलिस लाइंस के सामने, रोडवेज के पास, कचहरी शिव मंदिर के सामने, टाउन हाॅल के पास, कोऑपरेटिव चौराहा और इसके बाद गोरखपुर ओवरब्रिज के सामने हर दिन जाम रहने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी होती है।

टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि भटवलिया व रोडवेज के पास सबसे अधिक जाम की समस्या रहती है, ऐसे में यहां पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस तैनात रहती है। सोमवार को अधिक लोगों के जिला मुख्यालय पर आने या गोरखपुर जाने से इससे निपटने के लिए योजना बनाई जाती है। भटवलिया वाहन स्टैंड के पास जो वाहन सड़क पर सवारी भरते हैं उनका चालान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें