फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महाकुंभ जाने वाली बसों में लगेगा व्हीकल्स लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम

Thu, 12 Dec 2024 12:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। प्रयागराज में अगले माह से शुरू हो रहे महाकुंभ के लिए डिपो की कुल 57 बसें संचालित की जाएंगी। साथ ही यह एक कलर की, साफ सुथरी हो, इनमें व्हीकल्स लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम काम कर रहा हो, इन्हीं बसों को इस रूट पर भेजा जाएगा। बीते मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में हुई बैठक में रोडवेज अधिकारियों को बसों को दुरुस्त रखने सहित अन्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर काफी सजगता एवं गंभीरता बरती जा रही है। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम की ओर से भी अपनी अधिकांश अच्छी कंडीशन वाली बसों को प्रयागराज रुट पर चलाने का निर्देश दिया गया है। देवरिया डिपो स्तर से पहले 56 बसें लगाई गई थी, अब इस बेड़े में एक और बस जोड़ दी गई है। कार्यशाला में डिपो की बसों को फगवा रंग में रंगने का काम तेजी से चल रहा है। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित महाकुंभ की तैयारी बैठक में भाग लेकर लौटे वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि देवरिया डिपो की अब कुल 57 बसें प्रयागराज पर चलाई जाएगी। यह बसें एक कलर में हो, सीटें व बस का बाहरी आवरण भी साफ-सुथरा हो, हर वाहन में व्हीकल्स लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम लगा हो, अच्छी कंडीशन वाली बसें ही इसमें लगाई जाए आदि पर चर्चा की गई है। 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ के लिए डिपो स्तर पर भी तैयारियां चल रही हैं। बसों के रंग-रोगन का कार्य अंतिम दौर में है, उन पर स्टीकर आदि भी चिपका दिए गए हैं। व्हीकल्स लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का कार्य भी चल रहा है। देवरिया से प्रयागराज तक जाने एवं वहां से वापसी में देवरिया आने तक यात्रियों को यात्रा के दौरान सहूलियत मिले, इसका खास ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें